लाइफ़ का उलटा प्लान...खुशदीप

टाटा इंडीकॉम की आजकल एक एड आती है...लाइफ का उलटा प्लान...जिसमें बताया जाता है कि लोकल कॉल से भी एसटीडी करना सस्ता है उलटे प्लान में...


अब जानिए मक्खन का बनाया करियर का उलटा प्लान...


अगर कोई ए ग्रेड स्टूडेंट हैं...उसे तकनीकी या मेडिकल कालेजों में सीट मिल जाती है, वो डॉक्टर या इंजीनियर बन जाता है...


कोई बी ग्रेड स्टूडेंट है...उसे एमबीए में दाखिला मिल जाता है...वो एडमिनिस्ट्रेटर बन जाता है और ए ग्रेड वालों को मैनेज करता है...

कोई सी ग्रेड स्टूडेंट है, वो किसी तरह पास होकर राजनीति में आ जाता है...फिर वो ए ग्रेड और बी ग्रेड वाले, दोनों पर हुक्म चलाता है...

कोई फेल हो जाता है, वो अंडरवर्ल्ड ज्वाइन कर लेता है और फिर ऊपर वाले सभी को कंट्रोल करता है...


स्लॉग ओवर

मक्खन इतना जीनियस कैसे है...अमेरिका के एक मेडिकल इंस्टीट्यूट ने रिसर्चर्स की एक टीम भारत भेजी...उन्होंने मक्खन के दिमाग का मुआयना किया...तमाम एक्सपेरिमेंट्स किए...अंत में इस नतीजे पर पहुंचे...मक्खन का दिमाग मास्टरपीस है और दो हिस्सों में बंटा है...लेफ्ट और राइट...

लेफ्ट...जहां कुछ भी राइट (सही) नहीं है...


राइट... जहां कुछ भी लेफ्ट (बचा) नहीं है...

एक टिप्पणी भेजें

23 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
  1. गनीमत है मक्खन ने पूछा नहीं ...किसका लेफ्ट आपका लेफ्ट या मेरा लेफ्ट ?

    जवाब देंहटाएं
  2. पहले पता होता ....पढ़ पढ़ कर आँखों पर चस्मा नहीं लगाने देते :(
    चलो अमेरिका वालों ने कुछ तो सही कहा ....

    जवाब देंहटाएं
  3. उलटा जरूर है लेकिन हकीकत बयाँ करता प्लान है.. :)

    जवाब देंहटाएं
  4. कितना उल्टा पुल्टा है भई। मक्खन क्या कई लोग उल्टे हैं इस दुनिया में। या कभी कभी लगता है हम ही उल्टे हैं क्या?

    जवाब देंहटाएं
  5. मक्खन का करियर के बारे में बनाया उल्टा प्लान हमारे देश में तो हकीकत में ही प्रयोग हो रहा है

    जवाब देंहटाएं
  6. ओह ये उल्टा प्लॉन बहुत देर से आया... वरना हम भी फ़ायदा उठा लेते

    जवाब देंहटाएं
  7. हमारे जमाने में तो पिताजी का डण्‍डा चलता था तो जो वो कहें वो ही प्‍लान लेना पड़ता था। मन तो बहुत था कि चौथा ही अपने लिए श्रेष्‍ठ रहेगा लेकिन पिताजी ने नहीं लेने दिया। अब कोशिश करके देख लेते हैं, पर क्षेत्र ब्‍लोगिंग का चलेगा क्‍या? यही से शुरू करते हैं। सबसे पहले तो इस मक्‍खन को ही ब्रेड में लगाकर खाना पडेगा। हा हा हा हा।

    जवाब देंहटाएं
  8. लाइफ तो उल्‍टी पुल्‍टी ही हो गयी है आजकल !!

    जवाब देंहटाएं
  9. jab se bloging me aye ho.....ye makhan/makhhani/dhakkan ke nam par nayi-nayi tazi-tazi....ek se badhakar ek....master strike laga
    rahe ho....ab hame pata chal gaya hai...is makhhan
    ke dimag ke pichhe koun hai......bhaijee aap expose ho gaye....ye aap khud hi ho...magar main kisi ko bataoonga nahi .... basarte thora dimag hame bhi udhar de do......

    pranam.

    जवाब देंहटाएं
  10. बहुत खूब. मक्खन की बात में दम तो है.

    जवाब देंहटाएं
  11. अरे भैया दींपखुश[उल्टा प्लान]:) उनका क्या जो पढे ही नहीं हैं :):)

    जवाब देंहटाएं
  12. सच मे हमारा खुशदीप बहुत जीनेयस है --- कहाँ से इतनी बडी बडी बातें ले आता है और मजाक मे बहुत कुछ कह जाता है
    अगर किसी डान ने पढ लिया तो? बहुत बहुत आशीर्वाद।

    जवाब देंहटाएं
  13. ये मक्खन काम की बात इतने देर में क्यों बताता है अब हमारे किस काम का | :-)

    जवाब देंहटाएं
  14. मक्खन का प्लान बेस्ट प्लान्……………अरे भाई जिसकी रिसर्च अमेरिका वाले करें वो किसी से कम कैसे हो सकता है……………हा हा हा।

    जवाब देंहटाएं
  15. हम तो खाम ख्वाह ए ग्रेड के चक्कर में मारे गए ।

    जवाब देंहटाएं
  16. हकीकत से रूबरू करवा दिया अपने सर.

    बढिया.

    जवाब देंहटाएं
  17. एकदम मस्त पोस्ट है भाई जी .........बिलकुल मक्खन मार के !

    जवाब देंहटाएं